कंप्यूटर से संबंधित महत्वपूर्ण शब्द: इनपुट, डेटा, इंस्ट्रक्शन, प्रोसेस, इनफार्मेशन और यूजर
आज के युग को हम डिजिटल युग कह सकते हैं । चाहे सन्देश भेजना हो, रिपोर्ट बनाना हो, सोशल मीडिया का उपयोग इत्यादि, कंप्यूटर के बिना हम ये काम पूरा नहीं कर सकते । कंप्यूटर, ये हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। शिक्षा, व्यापार, बैंकिंग, चिकित्सा, मनोरंजन और संचार जैसे लगभग हर क्षेत्र में कंप्यूटर का उपयोग किया जा रहा है। कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है जो उपयोगकर्ता द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार पर कार्य करता है और हमें उपयोगी परिणाम प्रदान करता है।
कंप्यूटर की कार्यप्रणाली को समझने के लिए कुछ कंप्यूटर से सम्बंधित शब्दों को समझना बहुत जरूरी है। इनमें प्रमुख हैं —
इनपुट, डेटा (आंकड़े), इंस्ट्रक्शन, प्रोसेस (प्रक्रिया), इनफार्मेशन और यूजर। ये सभी शब्द कंप्यूटर के कार्य करने की प्रक्रिया के मुख्य भाग माने जाते हैं।
आइए, इन सभी को हम विस्तार से समझते हैं।
1. इनपुट (Input)
इनपुट का अर्थ है कंप्यूटर को दी जाने वाली जानकारी या आदेश।
जब हम कंप्यूटर को आकड़े (डाटा) और निर्देश कंप्यूटर को उपलब्ध कराते हैं, उसे हम इनपुट कहते हैं।
सरल शब्दों में, कहें तो कंप्यूटर में डाली जाने वाली जानकारी को इनपुट कहते हैं।
उदाहरण के लिए:
कीबोर्ड से टाइप किया गया टेक्स्ट, माउस से दिया जाने वाला कमांड, स्कैनर से स्कैन की गई फोटो, डाक्यूमेंट्स, माइक्रोफोन से रिकॉर्ड की गई आवाज, गाने
ये सभी इनपुट के उदाहरण हैं।
इनपुट डिवाइस
इनपुट देने के लिए जिन उपकरणों का उपयोग किया जाता है उन्हें इनपुट डिवाइस कहा जाता है।मुख्य इनपुट डिवाइस हैं:
कीबोर्ड, माउस, स्कैनर, माइक्रोफोन, वेबकैम, टच स्क्रीन
इन उपकरणों की मदद से उपयोगकर्ता कंप्यूटर को डेटा और निर्देश देता है।
2. डेटा या आंकड़े (Data)
डेटा या आंकड़े वह कच्ची जानकारी होती है यानि जिसपर अभी प्रोसेस (काम) नहीं किया गया है। डेटा संख्या, शब्द, चित्र या ध्वनि के रूप में हो सकता है।
डेटा या आंकड़े असंगठित और अवस्थित तथ्य होते हैं जिसका कोई अर्थ नहीं निकलता है। ये अक्षर, चित्र, नंबर इत्यादि हो सकते हैं।
उदाहरण:
25, 40, 60
राम, श्याम, मोहन
2024, 2024, 2025, 2026
ये सभी केवल डेटा हैं क्योंकि इनका कोई स्पष्ट निष्कर्ष नहीं है।
डेटा के प्रकार
डेटा मुख्य रूप से तीन प्रकार का होता है:
संख्यात्मक
डेटा (Numeric Data)
संख्यात्मक डेटा वह होते हैं, जिनमें 0 से 9 तक होती है, जिसे मापा या गिना जा सकता है । इसका उपयोग हम गणितीये गणनाओ [जोड़, घटाव, गुना, भाग] के लिए करते हैं ।
जैसे – 10, 15, 20, 50, 75
अक्षरीय डेटा
(Alphabetic
Data)
अक्षरीय डेटा वह होते हैं, जो a से z यानि अल्फाबेट्स, या, हिंदी वर्णमाला के उपयोग करके बनाई जाती है ।
जैसे – नाम, शब्द, वाक्य
अल्फान्यूमेरिक
डेटा (Alphanumeric
Data)
अल्फान्यूमेरिक डेटा में अक्षर और अंक दोनों शामिल होते हैं । या, यू कहे कि अक्षर और अंक से जो डाटा बनता है उसे अल्फान्यूमेरिक डेटा कहते हैं ।
जैसे – A12, BA45, ID001
3. इंस्ट्रक्शन (Instruction)
कंप्यूटर स्वयं से कोई निर्णय नहीं ले सकता। उसे हर कार्य के लिए निर्देश देने पड़ते हैं। तभी वह काम करता है और परिणाम डेटा है ।
इंस्ट्रक्शन का अर्थ होता है निर्देश या,आदेश। अर्थात, कंप्यूटर को किसी कार्य को करने के लिए दिए गए आदेश को इंस्ट्रक्शन कहा जाता है।
जैसे : आप
किसी संख्या को जोड़ना
किसी फाइल को सेव करना
किसी डॉक्यूमेंट को प्रिंट करना, चाहते हैं,
तो हमें कंप्यूटर को कमांड्स देना पड़ता है । जिसे हम इंस्ट्रक्शन कहते हैं।
इंस्ट्रक्शन देने के तरीके
कंप्यूटर को इंस्ट्रक्शन कई तरीकों से दिए जाते हैं:
कीबोर्ड, माउस के माध्यम से
जैसे प्रिंट के लिए कीबोर्ड से CTRL + P का उपयोग करते हैं या, माउस के द्वारा कमांड को सलेक्ट या क्लिक करके देते हैं ।
4. प्रोसेस या प्रक्रिया (Process)
प्रोसेस का अर्थ होता है वह प्रक्रिया जिसमें कंप्यूटर इनपुट डेटा और आदेश के आधार पर कार्य करके परिणाम तैयार करता है।
जब उपयोगकर्ता डेटा और निर्देश देता है, तब कंप्यूटर का प्रोसेसर उस डेटा पर गणना (कैलकुलेशन) और तार्किक (Logical ) क्रियाएं करता है। इसी को प्रोसेसिंग कहा जाता है।
उदाहरण
मान लीजिए उपयोगकर्ता कंप्यूटर में दो संख्या डालता है:
10 + 20
यहाँ पर 10 और 20 = डेटा है, जोड़ने के लिए + sign का उपयोग किये हैं, + sign इंस्ट्रक्शन है । कंप्यूटर इन दोनों पर गणना करके परिणाम देता है:
30
यह पूरी प्रक्रिया प्रोसेसिंग कहलाती है।
प्रोसेसिंग कहाँ होती है
प्रोसेसिंग मुख्य रूप से CPU (Central Processing Unit) में होती है।
CPU को कंप्यूटर का मस्तिष्क कहा जाता है।
CPU के मुख्य भाग:
ALU
(Arithmetic Logic Unit)
CU (Control
Unit)
Registers
इनके बारें में, आगे पढेगे ।
5. इनफार्मेशन (Information)
इनफार्मेशन का अर्थ है प्रोसेस किया हुआ डेटा। जब डेटा को व्यवस्थित करके, यानि उसे सही क्रम में सजाना, इत्यादि, उससे कोई उपयोगी निष्कर्ष प्राप्त होता है, तो उसे इनफार्मेशन कहा जाता है।
उदाहरण:
यदि डेटा है:
छात्र के अंक – 70, 80, 90
जब इनका औसत निकाला जाता है और परिणाम मिलता है:
औसत अंक = 80
तो यह परिणाम इनफार्मेशन कहलाता है।
6. यूजर (User)
यूजर वह व्यक्ति होता है जो कंप्यूटर का उपयोग करता है और सूचनाओं को तैयार करता है ।
सरल शब्दों में:
जो व्यक्ति जो कंप्यूटर को चलाता है उसे यूजर कहा जाता है।
यूजर के प्रकार
होम यूजर – जो घर में कंप्यूटर का उपयोग करता है।
प्रोफेशनल यूजर – जो अपने काम के लिए कंप्यूटर का उपयोग करता है
प्रोग्रामर – जो कंप्यूटर के लिए सॉफ्टवेयर बनाता है
यूजर कंप्यूटर प्रणाली का सबसे महत्वपूर्ण भाग होता है।
निष्कर्ष
कंप्यूटर की कार्य करने कि प्रणाली को समझने के लिए इनपुट, डेटा, इंस्ट्रक्शन, प्रोसेस, इनफार्मेशन और यूजर जैसे शब्दों को समझना बहुत आवश्यक है। इन सभी के समन्वय से कंप्यूटर सही तरीके से कार्य करता है और हमें उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। इस पूरी प्रक्रिया में यूजर की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any link in the comment box.