; 7. सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (Central Processing Unit) ~ ZigZag Computer Education

7. सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (Central Processing Unit)


सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (CPU)

CPU किसी भी कंप्यूटर सिस्टम का दिमाग (ब्रेन ऑफ़ द कंप्यूटर सिस्टम) कहा जाता है.  सभी प्रकार के कार्य (गणितिय गणनायें, जैसे – जोड़, घटाव, गुणा और भाग, और लॉजिकल (तार्किक) प्रक्रिया करना ) कंप्यूटर सिस्टम में CPU के द्वारा ही पूरा किया जाता है. इसके साथ – साथ CPU सभी प्रकार के कार्य को जैसे – सॉफ्टवेयर इत्यादि को सक्रिय  (एक्टिवेटिंग) करने तथा आंतरिक भागों (इंटरनल पार्ट्स ) द्वारा किये गए कार्यों पर  नियंत्रण करने का काम भी करती है.
पार्ट्स ऑफ़ CPU
CPU के प्रमुख भाग इस प्रकार हैं : -
(१) ALU (अरिथमेटिक लॉजिक यूनिट)
(२) CU (कंट्रोल यूनिट )
(३) मेमोरी

(१) ALU (अरिथमेटिक लॉजिक यूनिट)

सभी प्रकार के गणनायें जिसमें गणितियें तथा तार्किक संबंधित क्रियायों भी शामिल होती हैं, को पूरा ALU करता है.

हमारे द्वारा उपलब्ध कराये गए डेटा और निर्देश, प्रसंस्करण (प्रोसेसिंग ) से पहले प्राथमिक मेमोरी में संग्रहीत होता है, वहां से डेटा और निर्देश, ALU में स्थानांतरित किए जाते हैं जहां प्रसंस्करण होता है. ALU में परिणाम प्राथमिक मेमोरी में स्थानांतरित हो जाते हैं. प्रसंस्करण के पूरा होने के बाद, प्राथमिक मेमोरी में उपलब्ध अंतिम परिणाम प्रिंटर जैसे आउटपुट डिवाइस पर भेजे जाते हैं.

ALU को चार प्रकार के  अंकगणितीय कार्यों को पूरा  करने के लिए डिज़ाइन किया गया है - जोड़, घटाना, गुणा, भाग . इसके साथ- साथ तर्क संचालन या तुलना करने का कार्य भी ALU करता है.

 

() CU (कंट्रोल यूनिट )

कंट्रोल यूनिट कंप्यूटर द्वारा किए गए सभी कार्य जैसे इनपुट, प्रोसेसिंग और आउटपुट आदि को नियंत्रित करता है। यह कंप्यूटर के अन्य सभी घटकों (डिवाइस ) के लिए तंत्रिका तंत्र (नर्वस सिस्टम) की तरह कार्य करता है। तथा  यह पूरे कंप्यूटर सिस्टम पर नियंत्रण भी रखता है .

Previous
Next Post »

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any link in the comment box.

1 मिनट में Computer Fast कैसे करें ? (How to make your computer fast in 1 minute?)

Contents   ⚡ 1 मिनट में Computer Fast कैसे करें ? How to make your computer fast in 1 minute? वर्तमान समय में हर काम हमलो...

Popular Posts