; एम एस पेंट ~ ZigZag Computer Education

एम एस पेंट

 एम एस पेंट

पेंट एक ड्राइंग प्रोग्राम है जिसका उपयोग विभिन्न प्रकार के चित्र बनाने, शेप बनाने में करते हैं. पेंट प्रोग्राम में बहुत सारे टूल्स होते हैं, जिनकी सहायता से चित्र और शेप बना सकते हैं. आप पेंट में लाइन बना सकते हैं, फ्रीहैण्ड ड्राइंग कर सकते हैं (जिस प्रकार आप ड्राइंग कॉपी में चित्र बनाते हैं), काटूंन इत्यादि बना सकते है. यह तभी संभव है जब आप पेंट प्रोग्राम में लगातार अभ्यास करते हैं. यह प्रोग्राम बच्चों को कंप्यूटर सिखाने में काफी मदद करती है.

एम एस पेंट को स्टार्ट करना :

हम विभिन्न विधियों का उपयोग करके पेंट प्रोग्राम को ओपन कर सकते हैं. जो इस प्रकार हैं:

पहली विधि

1. स्टार्ट बटन पर क्लिक करेंगे. स्टार्ट सबमेनू दिखाई देगा.

2. आल प्रोग्राम पर क्लिक करेंगे. आल प्रोग्राम सबमेनू दिखाई
   देगा.

3. अब, एक्सेसरीज पर क्लिक करेंगे. एक्सेसरीज सबमेनू दिखाई
   देगा.

4. अब पेंट प्रोग्राम पर क्लिक करेंगे.



      पेंट प्रोग्राम ओपन हो जायेगा.

दूसरी विधि

रन कमांड के द्वारा भी हम पेंट प्रोग्राम को स्टार्ट कर सकते हैं. जो इस प्रकार हैं:

1. कीबोर्ड से विंडो लोगो कीय और आर कीय एक साथ प्रेस
   करेंगे.

या, * स्टार्ट बटन पर क्लिक करेंगे. स्टार्ट सब्मेनू दिखाई देगा.

   * सब्मेनू में आल प्रोग्राम पर क्लिक करेंगे. आल प्रोग्राम
     सब्मेनू दिखाई देगा.

   * सब्मेनू में, एक्सेसरीज पर क्लिक करेंगे.

   * अब, रन कमांड पर क्लिक करेंगे. 

     रन डायलॉग बॉक्स दिखाई देगा.


अब ओपन टेक्स्ट बॉक्स में mspaint टाइप करेंगे और कीबोर्ड से इंटर कीय को प्रेस करेंगे. या, ओके बटन पर क्लिक करेंगे. 
पेंट प्रोग्राम ओपन हो जायेगा.

                    

               पेंट प्रोग्राम ओपन हो जायेगा.


Previous
Next Post »

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any link in the comment box.

कंप्यूटर सीखकर पैसे कैसे कमाए (How to earn money by learning computer?)

“ 💻 कंप्यूटर सीखकर पैसे कैसे कमाए ”   How to earn money by learning computer? 🔥 हेल्लो फ्रेंड्स कभी-कभी आपके मन में यह सवाल उठता ...

Popular Posts