; 1. मशीन और कंप्यूटर की परिभाषा तथा कार्य करने की प्रक्रिया . (Definition of Machine, and Computer and how to work) ~ ZigZag Computer Education

1. मशीन और कंप्यूटर की परिभाषा तथा कार्य करने की प्रक्रिया . (Definition of Machine, and Computer and how to work)

    मशीन और कंप्यूटर की परिभाषा तथा कार्य करने की प्रक्रिया (Complete Guide)





    आज के आधुनिक युग में  , कंप्यूटर का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है।  इसके बिना जिंदगी अधूरी सी लगती है।  आज कंप्यूटर का उपयोग रोजमर्रा के कई कामों के लिए करते हैं या उनसे मिलने वाली सूचनाओं पर निर्भर रहते हैं।  जैसे - डेटाबेस को रखनाअपने अकाउंट को मेन्टेन रखनासूचनाओं को ढ़ूँढ़नाआय -व्यय का हिसाब रखनाफिल्म देखनागेम खेलना इत्यादि कार्य को करते हैं। आज कल इसका इस्तेमाल सूचना के क्षेत्र में  भी महत्वपूर्ण साधन है।  यह संचार मात्र लिखित रूप तक ही सिमित नहीं है अपितु इसके जरिये ऑनलाइन चैटिंग , वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंगइत्यादि को एक जगह से दूसरी जगह आसानी से भेज सकते हैं।  इनकी मदद से कठिन से कठिन कार्य भी बहुत कम समय में और अधिक सटीकता के साथ किया जा सकता है।

    इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे कि मशीन क्या हैकंप्यूटर क्या हैइनकी परिभाषा क्या है और यह कैसे कार्य करते हैं।


    मशीन क्या है?

    मशीन वैसा साधन या उपकरण या यंत्र  है जो  हमारे कामो को आसान और तेज बना देता है। यह ऊर्जा का उपयोग करता है।

    उदाहरण

    सिलाई मशीनवाशिंग मशीनमोटरपंखावाहनड्रिल मशीन

    इन सभी उपकरणों का उपयोग मनुष्य के कामों  को सरल बनाने के लिए किया जाता है।


    मशीन की परिभाषा

    परिभाषा:
    मशीन  विभिन्न भागों से मिलकर बने होते हैं  जो साथ मिल कर किसी खास काम को पूरा करते  हैं। 
    जैसे - पंखा यह विभिन्न ,पार्ट्स जैसे पंखीमोटर इत्यादि से मिलकर बने होते हैं जो हमें हवा देते हैं। 

    मशीन का मुख्य उद्देश्य मानवीय श्रम को कम करना और कार्य को अधिक तेज़ी से पूरा करना होता है।

    मशीनें कई प्रकार की होती हैं और इन्हें उनके उपयोग के आधार पर अलग-अलग वर्गों में बांटा जा सकता है।

    इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे कि मशीन क्या है, कंप्यूटर क्या है, इनकी परिभाषा क्या है और यह कैसे कार्य करते हैं। 


    मशीन क्या है? 

    मशीन वैसा साधन या उपकरण या यंत्र है जो हमारे कामो को आसान और तेज बना देता है। यह ऊर्जा का उपयोग करता है। उदाहरण सिलाई मशीन, वाशिंग मशीन, मोटर, पंखा, वाहन, ड्रिल मशीन इन सभी उपकरणों का उपयोग मनुष्य के कामों को सरल बनाने के लिए किया जाता है।

     ________________________________________ 

    मशीन की परिभाषा परिभाषा: 

    मशीन विभिन्न भागों से मिलकर बने होते हैं जो साथ मिल कर किसी खास काम को पूरा करते हैं। जैसे - पंखा। यह विभिन्न ,पार्ट्स जैसे पंखी, मोटर इत्यादि से मिलकर बने होते हैं जो हमें हवा देते हैं। मशीन का मुख्य उद्देश्य मानवीय श्रम को कम करना और कार्य को अधिक तेज़ी से पूरा करना होता है। मशीनें कई प्रकार की होती हैं और इन्हें उनके उपयोग के आधार पर अलग-अलग वर्गों में बांटा जा सकता है।

     ________________________________________

    मशीन के प्रकार

    मशीन दो प्रकार के होते हैं।  वे हैं -
    मानव चालित मशीन   स्वचालित मशीन 

    . मानव चालित मशीन 

    मानव चालित मशीन हमारे शारीरिक शक्तिओ  पर आधारित होती है यानि जब तक  हमारे शरीर मै ऊर्जा रहती है   तब तक मशीन कार्य करती है।  जैसे - साइकिल। 

     

    . स्वचालित मशीन

    स्वचालित मशीन स्वतः ही कार्य करती है सिर्फ उसे निर्देशों की आवश्यकता होती है। इस तरह के मशीनो मे हमारी शारीरिक शक्तिओ का इस्तेमाल नहीं होता है। जैसे - मोटरसाइकिल। 

    मशीन कैसे कार्य करती है?

    मशीन के कार्य करने की प्रक्रिया को समझने के लिए तीन मुख्य चरण होते हैं।

    1. ऊर्जा का स्रोत

    किसी भी मशीन को चलाने के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है। यह ऊर्जा कई प्रकार की हो सकती है जैसे:

    बिजली

    पेट्रोल या डीज़ल

    मानव शक्ति

    सौर ऊर्जा


    2. ऊर्जा का परिवर्तन

    मशीन ऊर्जा को एक रूप से दूसरे रूप में बदलती है।

    उदाहरण के लिए:

    पंखा बिजली की ऊर्जा को घूर्णन ऊर्जा में बदलता है।

    कार पेट्रोल की ऊर्जा को गति में बदलती है।


    3. उपयोगी कार्य

    ऊर्जा परिवर्तन के बाद मशीन कोई उपयोगी कार्य करती है जैसे:

    कपड़े धोना

    सिलाई करना

    वाहन चलाना

    हवा देना


     

    कंप्यूटर क्या है?

    कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है जो हमारे द्वारा उपलब्ध कराये गए आँकड़ो और निर्देशों के आधार परआँकड़ो पर अपने मेमोरी में  मौजूद निर्देशो के आधार पर कार्य करता है और हमें हमारी इक्क्षानुसार परिणाम प्रदान करता हैजिसे हम रक्षित करके रखते हैं ताकि भविश्य में  इसका उपयोग जरुरत पड़ने पर कर सके। कंप्यूटर शव्द ग्रीक देश के शब्द  कंप्यूट से बना है जिसका मतलब होता है गणना करना।  यह IPO ( I=Input, P =Process, O = Output) के सिद्धांत पर कार्य करता है। 

     कंप्यूटर आज के समय में सबसे महत्वपूर्ण तकनीकी उपकरणों में से एक है। इसका उपयोग शिक्षाबैंकिंगव्यापारचिकित्साविज्ञान और मनोरंजन जैसे कई क्षेत्रों में किया जाता है।

    कंप्यूटर के मुख्य भाग

    कंप्यूटर के कई महत्वपूर्ण भाग होते हैं जो मिलकर कार्य करते हैं।

    1. इनपुट यूनिट

    इनपुट यूनिट वह भाग होता है जिसके माध्यम से हम कंप्यूटर को डेटा या निर्देश देते हैं।

    उदाहरण

    कीबोर्डमाउसस्कैनरमाइक्रोफोन


    2. प्रोसेसिंग यूनिट (CPU)

    CPU को कंप्यूटर का मस्तिष्क (Brain) कहा जाता है। यह कंप्यूटर का सबसे महत्वपूर्ण भाग होता है।

    CPU का मुख्य कार्य है:

    डेटा को प्रोसेस करना

    गणना करना

    सभी उपकरणों को नियंत्रित करना


    3. मेमोरी यूनिट

    मेमोरी यूनिट का उपयोग डेटा और निर्देशों को संग्रहित करने के लिए किया जाता है।

    उदाहरण

    RAM, ROM, Hard Disk, SSD


    4. आउटपुट यूनिट

    आउटपुट यूनिट वह भाग होता है जिसके माध्यम से कंप्यूटर परिणाम दिखाता है।

    उदाहरण

    मॉनिटरप्रिंटरस्पीकरप्रोजेक्टर


    कंप्यूटर की कार्य करने की प्रक्रिया

    कंप्यूटर एक निश्चित प्रक्रिया के अनुसार कार्य करता है जिसे IPO Cycle कहा जाता है।

    IPO का मतलब है:

    Input → Process → Output


    1. Input

    सबसे पहले उपयोगकर्ता कंप्यूटर को डेटा देता है। यह डेटा कीबोर्डमाउस या अन्य इनपुट डिवाइस के माध्यम से दिया जाता है।

    उदाहरण के लिए:

    यदि आप कीबोर्ड से कोई शब्द टाइप करते हैं तो वह कंप्यूटर के लिए इनपुट होता है।


     

    2. Process

    इसके बाद CPU उस डेटा को प्रोसेस करता है। प्रोसेसिंग के दौरान कंप्यूटर दिए गए निर्देशों के अनुसार गणना या विश्लेषण करता है।

    उदाहरण के लिए:

    यदि आप कैलकुलेटर में 10 + 5 लिखते हैं तो CPU उस गणना को प्रोसेस करता है।


    3. Output

    प्रोसेसिंग के बाद कंप्यूटर परिणाम दिखाता है जिसे आउटपुट कहा जाता है।

    उदाहरण के लिए:

    10 + 5 का परिणाम 15 मॉनिटर स्क्रीन पर दिखाई देगा।

    Oldest

    No comments:

    Post a Comment

    Please do not enter any link in the comment box.

    गूगल इनपुट टूल्स [Google Input Tools]

    Google Input Tools क्या है? हिंदी टाइप करने का आसान तरीका (Complete Guide) आज के डिजिटल युग में कंप्यूटर और इंटरनेट का उपयोग तेजी से बढ़ र...

    Popular Posts