; Control Panel - Part of System Icons ~ ZigZag Computer Education

Control Panel - Part of System Icons

* कंट्रोल पैनल

 कंट्रोल पैनल बहुत ही महत्वपूर्ण टूल या साधन है, जिसके द्वारा हम सिस्टम तथा विंडोज के सेटिंग को चेंज कर सकते है. इसे कंप्यूटर का कमांड सेंट्रर भी कह सकते हैं,  जहाँ से विभिन्न प्रकार के जुड़े पेरिफेरल डिवाइस (जो डिवाइस बाहर से लगाये जाते हैं . जैसे – कीबोर्ड, माउस etc.) को कंट्रोल कर सकते हैं, साथ में, उसके सेटिंग को भी चेंज कर सकते हैं. इसके अलावे, प्रोग्राम को ऐड यानि जोड़ भी सकते है और हटा भी सकते हैं.

कंट्रोल पैनल को ओपन (खोलना) करना

कंट्रोल पैनल को ओपन करने की विधि इस प्रकार है :-

1. स्टार्ट बटन पर क्लिक करेंगे. स्टार्ट सबमेनू ओपन हो
   जायेगा.

2. सबमेनू के दाहिने ओर, कंट्रोल पैनल विकल्प दिखाई देगा.
   उसपर क्लिक करेंगे.


 कंट्रोल पैनल का विंडो दिखाई देने लगेगा. 

या,

कंट्रोल पैनल आइकॉन पर, डबल क्लिक कर कंट्रोल पैनल विंडो को 

ओपन कर सकते हैं.


विंडो में आप विभिन्न केटेगरी देख सकते हैं, जहाँ से विभिन्न सेटिंग्स को कंट्रोल कर सकते हैं.


कंट्रोल पैनल व्यू

कंट्रोल पैनल व्यू आपको केटेगरी, लार्ज आइकॉन  और स्माल आइकॉन के अनुसार देखने की अनुमति प्रदान करता है.

कंट्रोल पैनल व्यू के व्यूज को बदलने की विधि इस प्रकार हैं:

1. सबसे पहले, कंट्रोल पैनल के विंडो को ओपन कर लेंगे.

2. विंडो के दाहिने ओर, व्यू बाय (View By) आप्शन दिखाई
   देगा और डिफ़ॉल्ट रूप से केटेगरी व्यू में होती हैं. केटेगरी
   आप्शन के ड्राप डाउन लिस्ट पर क्लिक करेंगे. ड्राप डाउन
   लिस्ट ओपन हो जायेगा.

3. ड्राप डाउन लिस्ट में निम्न विकल्प दिखाई देंगे.

   (a) Category (केटेगरी)

    केटेगरी व्यू में, सभी सेटिंग्स केटेगरी के अनुसार
    दिखाई देगा.

(b) Large Icons (लार्ज आइकान्स)   

   लार्ज आइकान्स व्यू में, सभी सेटिंग्स बड़े – बड़े
   आइकान्स के रूप में दिखाई देगा.

(c) Small Icons (स्माल आइकान्स)

    स्माल आइकान्स व्यू में, सभी सेटिंग्स छोटे-छोटे  
   आइकान्स के रूप में दिखाई देगा.


4. निम्न व्यू में से , आप जिस व्यू में देखना चाहते हैं उसे
   सेलेक्ट करे. कंट्रोल पैनल विंडो चुने हुए व्यू के अनुसार
   सभी सेटिंग्स दिखाई देने लगेगा.


Previous
Next Post »

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any link in the comment box.

1 मिनट में Computer Fast कैसे करें ? (How to make your computer fast in 1 minute?)

Contents   ⚡ 1 मिनट में Computer Fast कैसे करें ? How to make your computer fast in 1 minute? वर्तमान समय में हर काम हमलो...

Popular Posts