; 1 मिनट में Computer Fast कैसे करें ? (How to make your computer fast in 1 minute?) ~ ZigZag Computer Education

1 मिनट में Computer Fast कैसे करें ? (How to make your computer fast in 1 minute?)

    https://zigzagcomputereducation.blogspot.com/2026/03/1-computer-fast-how-to-make-your.html

     

    1 मिनट में Computer Fast कैसे करें ?

    How to make your computer fast in 1 minute?

    वर्तमान समय में हर काम हमलोग लगभग कंप्यूटर पर करते है लेकिन घंटों काम करने के बाद कभी – कभी ऐसा होता है कि कंप्यूटर बहुत धीमा चलने लगता है । सेकंडों का काम मिनटों में होने लगते हैं । जिसके कारण हम बोर फिल करने लगते हैं । ऐसा इसलिए लगता है कि जब सिस्टम धीमा चलता है, तो काम करने में समय ज्यादा लगता है ।

    आइये आज  कुछ आसान तरीकों से अपने कंप्यूटर को सिर्फ 1 मिनट में काफी हद तक fast कर सकते हैं। नीचे दिए गए steps को follow करके आप अपने सिस्टम की performance को तुरंत improve कर सकते हैं।


    🚀 Step 1: Temp Files Delete करें

    Temporary Files यानी Temp Files, वे फाइलें होती हैं जो कंप्यूटर या किसी software द्वारा अस्थायी रूप से बनती हैं। जब हम  कोई प्रोग्राम चलाते हैं, जैसे इंटरनेट ब्राउज़ करते हैं या कोई फाइल एडिट करते हैं, तब सिस्टम कुछ डेटा को अस्थायी रूप से स्टोर करता है ताकि काम जल्दी और smoothly हो सके। ये फाइलें आमतौर पर काम खत्म होने के बाद अपने-आप delete हो जाती है , लेकिन कई बार ये सिस्टम में ही रह जाती हैं और धीरे-धीरे ये स्टोर होती रहती हैं। अधिक टेम्प फाइल बनने के कारण कंप्यूटर की स्पीड कम हो जाती है और स्टोरेज भी बेकार टेम्प फाइल से भर जाती है

    इसलिए समय-समय पर इन्हें delete करना बहुत जरूरी होता है।

    👉 क्या करें [ फॉलो द स्टेप्स टू डिलीट टेम्प फाइल्स]:

    1. कीबोर्ड में, Windows + R key प्रेस करें Run         Command डायलॉग बॉक्स ओपन हो जायेगा
    2. अब, टेक्स्ट बॉक्स में tempया “%टेम्प%” टाइप करें और Enter key प्रेस करें एक विंडो ओपन हो
        जाएगी जिसमें सभी टेम्प फाइल्स दिखाई देगी


       अब, सभी
    files को select करके delete key प्रेस करेंगे

    📌 इससे आपके सिस्टम की unwanted files यानि टेम्प फाइल्स  साफ हो जाएंगी और कंप्यूटर की speed    
        बढ़ जाएगी ।


    🚀 Step 2: Startup Apps Disable करें

    Startup Apps वैसे प्रोग्राम होते हैं जो आपके कंप्यूटर के चालू होते ही अपने-आप शुरू हो जाते हैं। जैसे ही कंप्यूटरऑन होता है , कुछ apps बैकग्राउंड में चलने लगते हैं—जैसे antivirus, cloud storage या अन्य software ये सॉफ्टवेयर काम को आसान बनाने के लिए होते हैं , लेकिन अगर बहुत ज्यादा apps startup में enable हों, तो आपका कंप्यूटर काफी slow हो जाता है।  इसलिए यह जरूरी है कि आप केवल जरूरी apps को ही startup में रखें और बाकी को disable कर दें।

    👉 क्या करें [ फॉलो द स्टेप्स टू डिलीट टेम्प फाइल्स]:

    Ctrl + Shift + Esc दबाकर Task Manager खोलें । या, स्टार्ट बटन पर राईट क्लिक करें और टास्क मेनेजर आप्शन को सलेक्ट करें । टास्क मेनेजर का विंडो ओपन हो जायेगा ।

    “Startup” tab में जाएं । स्टार्टअप टैब में, वो apps जो बैकग्राउंड में चल रहे होते हैं, दिखाई देंगे।
    जो apps जरूरी नहीं हैं, उन्हें Disable करें ।

    Disable करने के लिए app को सलेक्ट करें और राईट क्लिक करें । अब, Disable आप्शन को सलेक्ट करें या, startup विंडो के राईट साइड बॉटम में, Disable बटन दिखाई देगा । Disable बटन पर क्लिक करें ।

    Disable करने के लिए app को सलेक्ट करें और राईट क्लिक करें । अब, Disable आप्शन को सलेक्ट करें या, startup विंडो के राईट साइड बॉटम में, Disable बटन दिखाई देगा । Disable बटन पर क्लिक करें ।

    📌 इससे आपका कंप्यूटर तेजी से start होगा और RAM भी free रहेगी।

    🚀 Disk Cleanup क्या होता है?

    Disk Cleanup Windows का एक महत्वपूर्ण System tool है, जो कंप्यूटर में बेकार और unnecessary files को हटाने में मदद करता है। यह आपके सिस्टम में Download Program Files, Temporary Internet files, Windows Errors Report and Feedback......., Direct X Shader, Delivery Optimization Files, Recycle Bin, Temporary Files, Thumbnail  जैसे डाटा यानि  junk files जमा हो जाती हैं, जो storage space घेरती हैं और कंप्यूटर की speed को धीमा कर देती हैं। Disk Cleanup इन फाइलों को safely delete करके सिस्टम को fast और smooth बनाता है।

    इस tool का उपयोग करना बहुत आसान है। 

    आप Windows search में “Disk Cleanup” लिखकर सर्च करैं । सर्च आप्शन में Disk Cleanup प्रोग्राम दिखाई देने लगेगा अब, प्रोग्राम पर क्लिक करेंगे । 

    आपके मॉनिटर स्क्रीन पर Disk Cleanup प्रोग्राम विंडो ओपन हो जायेगा, जिसमें आपसे ड्राइव को सलेक्ट यानि चुनने के लिए कहा जायेगा । डिफ़ॉल्ट रूप से, C ड्राइव सलेक्ट होता है । 

    OK बटन पर क्लिक करेगे । क्लिक करते ही, डिस्क क्लीनअप प्रोग्राम कंप्यूटर में जंक files को कलेक्ट करना शुरू कर देता है और आपको एक लिस्ट प्रोवाइड कर देता है जिसमें Download Program Files, Temporary Internet files, Windows Errors Report and Feedback......., Direct X Shader, Delivery Optimization Files, Recycle Bin, Temporary Files, Thumbnail  शामिल होते हैं । सभी आप्शन के बायीं ओर (left साइड ) चेक बॉक्स दिखाई देगा । सभी चेकबॉक्स को सलेक्ट कर लेंगे । आप चाहे तो view files बटन पर क्लिक कर files को देख सकते हैं । 

    अब, डिलीट बटन पर क्लिक करेंगे । क्लिक करते ही डिस्क क्लीनअप आपके सिस्टम से जंक files को हटाना शुरू कर देगा ।

    सप्ताह में इसे एक बार जरूर रन करना चाहिए ताकि आपके सिस्टम में स्टोर हुआ जंक files को हटा सकें जिससे आपका कंप्यूटर fast, smooth और बेहतर तरीके से काम करता रहे ।


    Newest
    Previous
    Next Post »

    No comments:

    Post a Comment

    Please do not enter any link in the comment box.

    1 मिनट में Computer Fast कैसे करें ? (How to make your computer fast in 1 minute?)

    Contents   ⚡ 1 मिनट में Computer Fast कैसे करें ? How to make your computer fast in 1 minute? वर्तमान समय में हर काम हमलो...

    Popular Posts