Microsoft Office (माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस ) और Word Processor (वर्ड प्रोसेसर) क्या है.
Microsoft Office (माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस ) क्या है?
Microsoft Office (माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस), जिसे ऑफिस के नाम से भी
जानते है, माइक्रोसॉफ्ट के द्वारा बनाया गया विभिन्न एप्लीकेशन सॉफ्टवेयरों का
समूह है, जिसे खास तौर से व्यवसायिक कार्यों के लिए तैयार किया गया है. यह
एप्लीकेशन विभिन्न भाषाओं में उपलब्ध है.
माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस में विभिन्न एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर शामिल
किया गया है, वह इस प्रकार है :
1. एम एस वर्ड
2. एम एस एक्सेल
3. एम एस पॉवरपॉइंट
4. एम एस पब्लिशर
5. एम एस आउटलुक
6. वन नोट
7. वन ड्राइव
इत्यादि .
यह विभिन्न संस्करणों (Version) में उपलब्ध हैं. जैसे :- ऑफिस
2013, ऑफिस 2016, ऑफिस 2019, ऑफिस 365 इत्यादि.
Word Processor (वर्ड प्रोसेसर) क्या है?
वर्ड प्रोसेसर एक खास सॉफ्टवेयर होते हैं, जिसका उपयोग डॉक्यूमेंट में टेक्स्ट को टाइप, एडिटिंग (सुधारना), फार्मेटिंग (सजाना), इत्यादि के साथ - साथ डॉक्यूमेंट को प्रिंट करने के लिए करते हैं.
जैसे : एम् एस वर्ड, वर्डपैड इत्यादि .







