विंडोज के प्रकार
विंडोज के प्रकार
विंडोज तीन प्रकार के होते हैं, जो इस प्रकार हैं
:-
(i) एप्लीकेशन विंडो (ii) डॉक्यूमेंट विंडो (iii) फोल्डर विंडो
(i) एप्लीकेशन विंडो
एप्लीकेशन विंडो वैसे विंडो होते हैं, जिनमें
एक प्रोग्राम होता है,जिनका उपयोग कोई खास कार्यों के लिए करते हैं क्यूकि अधिकांश
कार्य एप्लीकेशन विंडो में ही करते हैं और इसे पैरेंट विंडो के नाम से भी जानते
हैं. जैसे पेंट, वर्ड,एक्सेल इत्यादि विंडो.
(ii) डॉक्यूमेंट
विंडो
डॉक्यूमेंट विंडो वैसे विंडो होते हैं, जिनमें
एक डॉक्यूमेंट होता है, जिसका उपयोग हम एप्लीकेशन विंडो के अंतर्गत कार्य करने के
लिए करते हैं. प्रायः एक एप्लीकेशन विंडो के अंतर्गत बहुत सारे डॉक्यूमेंट विंडो
को एक ही समय ओपन कर सकते हैं. डॉक्यूमेंट विंडो को चाइल्ड विंडो भी कहते हैं.
(iii) फोल्डर विंडो
जब हम किसी फोल्डर को या कंप्यूटर आइकॉन को ओपन करते हैं, तो वह विंडो जिसमें वह फोल्डर ओपन होता है, उसे फोल्डर विंडो कहते हैं. फोल्डर विंडो के एड्रेस बार में, फोल्डर का नाम प्रदर्शित होता है. एड्रेस बार के नीचे एक मेनू बार दिखाई देता हैं. फोल्डर विंडो के बॉटम यानि तल में स्टेटस बार दिखाई देता है, जो फोल्डर में प्रजेंट ऑब्जेक्ट (उपस्थित फोल्डरों और फाइलों) की संख्या के साथ साथ उसके डिटेल्स को भी प्रदर्शित करता है.


