; टूल्स इन पेंट प्रोग्राम - पार्ट 2 ~ ZigZag Computer Education

टूल्स इन पेंट प्रोग्राम - पार्ट 2

 

इरेज़र टूल

इरेज़र टूल का उपयोग चित्र के छोटे भाग को मिटाने के लिए करते हैं. जिस प्रकार हम ड्राइंग कॉपी में इरेज़र का उपयोग पेंसिल द्वारा बने चित्र को मिटाटे हैं.

इस टूल की उपयोग करने की विधि:

1. माउस के द्वारा इरेज़र टूल को सेलेक्ट करेंगे, जो होम टैब के टूल्स ग्रुप में शामिल है. टूल को सेलेक्ट करते ही माउस पॉइंटर एक आयताकार बॉक्स के रूप में बदल जायेगा.

2. अब, चित्र या इमेज के जिस भाग को मिटाना है, उस भाग पर ले जाकर माउस के लेफ्ट बटन को दबाकर ड्रैग यानि रगड़ करेगें.



चित्र का वह भाग मिटटा चला जायेगा.

इरेज़र टूल के साइज़ को बढ़ाने की विधि:

कीबोर्ड से CTRL बटन को दबाकर प्लस (+) बटन (नुमेरिक कीबोर्ड की तरफ) को प्रेस कर के रखेगे. टूल का साइज़ बढेगा.

इरेज़र टूल के साइज़ को छोटा यानि घटाने की विधि:

कीबोर्ड से CTRL बटन को दबाकर माइनस या डैश (-) बटन (नुमेरिक कीबोर्ड की तरफ) को प्रेस कर के रखेगे. टूल का साइज़ छोटा होगा .

कलर पिकर टूल  

कलर पिकर टूल का उपयोग किसी ऑब्जेक्ट या चित्र से कलर कॉपी करने तथा अन्य या दूसरे चित्र पर उस कलर या रंग को उपयोग करने के लिए करते है. सीधे तौर पर यह कहा जाय कि किसी चित्र में जो रंग भरा है, वही रंग अपने बनाये हुए चित्र पर अप्लाई करना है तो इस टूल का उपयोग करते है. यह टूल एक चाकू (आई डॉपर) की तरह दिखाई देता है.

 इस टूल की उपयोग करने की विधि:

1. माउस के द्वारा कलर पिकर टूल को सेलेक्ट करेंगे, जो होम टैब के
  टूल्स ग्रुप में शामिल है. टूल को सेलेक्ट करते ही माउस पॉइंटर
  एक  चाकू (आई डॉपर)  के रूप में बदल जायेगा
.

2. अब, जिस चित्र या इमेज से रंग लेना है, उस चित्र पर जाकर  चाकू
   (आई
 डॉपर) को ले जाकर कलर पर क्लिक करेंगे. क्लिक करते ही       फॉरग्राउंड ( कलर 1 ) कलर का रंग सेलेक्ट किये हुए रंग में बदल
   जायेगा.
 

3. अब, फिल विथ कलर टूल का उपयोग कर चित्र में रंग भर  सकते
   हैं.

मैगनीफाएर टूल

मैगनीफाएर टूल का उपयोग चित्र को बड़ा और छोटे रूप में देखने के लिए करते हैं. 

इस टूल की उपयोग करने की विधि:

1. माउस के द्वारा मैगनीफाएर टूल को सेलेक्ट करेंगेजो होम टैब के     टूल्स ग्रुप  में शामिल है. टूल को सेलेक्ट करते ही माउस पॉइंटर       एक  मैगनीफाएर ग्लास के रूप में बदल जायेगा.

2. अबजिस चित्र या इमेज के जिस भाग को बड़े या छोटे रूप में       देखना है, उस भाग पर मैगनीफाएर ग्लास ले जाकर माउस से         लेफ्ट क्लिक (बड़े रूप में) या राईट क्लिक (छोटे रूप में ) करेंगे.

Previous
Next Post »

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any link in the comment box.

कंप्यूटर सीखकर पैसे कैसे कमाए (How to earn money by learning computer?)

“ 💻 कंप्यूटर सीखकर पैसे कैसे कमाए ”   How to earn money by learning computer? 🔥 हेल्लो फ्रेंड्स कभी-कभी आपके मन में यह सवाल उठता ...

Popular Posts