Google Input Tools क्या है? हिंदी टाइप करने का आसान तरीका (Complete Guide)
आज के डिजिटल युग में कंप्यूटर और इंटरनेट का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। बहुत से लोग इंटरनेट पर अपनी भाषा में लिखना चाहते हैं, लेकिन हिंदी टाइपिंग सभी को नहीं आती। ऐसे में Google Input Tools एक बहुत ही उपयोगी टूल है जो अंग्रेजी कीबोर्ड से आसानी से हिंदी टाइप करने में मदद करता है।
आइये, इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे कि Google Input Tools क्या है, इसे कैसे डाउनलोड करें, कैसे इस्तेमाल करें और इसके फायदे क्या हैं।
Google Input Tools क्या है?
गूगल इनपुट टूल्स एक एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर है, जिसे गूगल ने विकसित किया है | यह टूल हमें अनुवाद करने में सहायता प्रदान करता है | जैसे : हमें हिंदी टाइपिंग नहीं आती है तो हम ऑनलाइन की सहायता से इंग्लिश में टाइप करते हैं और वह हमें हिंदी में कन्वर्ट कर दे देता है | यह काम आप गूगल इनपुट टूल्स सॉफ्टवेयर के माध्यम से आसानी से कर सकते हैं | इसके साथ यह हमें एक वर्चुअल कीबोर्ड भी प्रदान करता है, जहाँ से हम आसानी से लैटर (अक्षर) को टाइप करने में मदद मिलती है| साथ ही साथ आपको वर्ड्स suggestion भी प्रदान करता है [ टाइपिंग करते समय ] |
उदाहरण के लिए:
अगर आप कीबोर्ड से टाइप करते हैं : hello, aap kaise ho.
तो Google Input Tools इसे
इस प्रकार लिख कर देगा:
हेल्लो, आप कैसे हो.
इस
प्रकार, बिना हम हिंदी टाइपिंग सीखे भी, आसानी से हिंदी लिख सकते हैं, या टाइप कर
सकते हैं ।
Google Input
Tools का उपयोग क्यों किया जाता है?
आज कल सोशल मीडिया का क्रेज बढ़ते जा रहा
है। लोग सोशल मीडिया का उपयोग इनकम के लिए भी कर रहे हैं। इसके अलावे, आज बहुत से लोग ब्लॉग, यूट्यूब, वेबसाइट और ऑफिस
वर्क के लिए हिंदी में लिखना चाहते हैं। लेकिन हिंदी कीबोर्ड सीखना सभी के लिए
आसान नहीं होता, इंग्लिश से कठिन होती है । इसलिए लोग Google Input
Tools की सहायता लेते हैं ।
कुछ मुख्य कारण इस प्रकार हैं:
- हिंदी टाइपिंग को आसान बनाना
- अंग्रेजी कीबोर्ड से हिंदी लिखना
- तेज और सही टाइपिंग करना
- कई भाषाओं में टाइपिंग की सुविधा
Google Input Tools की मुख्य विशेषताएं
Google Input
Tools में
कई उपयोगी फीचर्स होते हैं जो इसे बहुत लोकप्रिय बनाते हैं।
1. कई
भाषाओं का समर्थन
वर्तमान समय में , इस टूल में हिंदी के
अलावा कई भाषाएं उपलब्ध हैं जैसे:
·
Hindi
·
English
·
Bengali
·
Tamil
·
Telugu
·
Gujarati
·
Marathi
·
Punjabi
इससे उपयोगकर्ता अपनी भाषा में आसानी से लिख सकते हैं।
2. आसान टाइपिंग सिस्टम
Google Input
Tools में phonetic typing का उपयोग होता है। इसका मतलब है कि आप शब्द को अंग्रेजी में लिखते हैं और टूल उसे हिंदी में बदल देता है।
3. तेज और
सटीक टाइपिंग
यह टूल टाइप करते समय शब्दों का अनुमान
लगाता है और सही शब्द उपलब्ध भी कराता है।
इससे टाइपिंग की गति और सटीकता बढ़ जाती है।
4. ऑनलाइन
और ऑफलाइन दोनों में उपयोग
Google Input
Tools को
आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरह से उपयोग कर सकते हैं :
·
Online Website के
माध्यम से
·
Chrome में गूगल इनपुट टूल्स का Extension ऐड करके
·
Software Installation द्वारा
ये तीनों तरीकों से उपयोग कर सकते हैं।
Google Input Tools कैसे डाउनलोड करें?
अगर आप अपने कंप्यूटर में Google Input Tools का उपयोग करना चाहते
हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
Step 1
सबसे पहले अपने कंप्यूटर में Google Chrome Browser खोलें।
Step 2
अब Chrome
Web Store में
जाएं और सर्च करें:
Google Input Tools
Step 3
अब “Add to Chrome” पर क्लिक करें।
Step 4
Extension
install होने के बाद आप
ब्राउज़र में भाषा बदलकर हिंदी टाइपिंग शुरू कर सकते हैं।
Google Input Tools का उपयोग कैसे करें?
Google Input
Tools का
उपयोग करना बहुत ही आसान है।
Step 1
Chrome Browser में Google Input Tools Extension को Enable करें।
Step 2
अब भाषा विकल्प में जाकर Hindi चुनें।
Step 3
अब आप किसी भी वेबसाइट या टेक्स्ट बॉक्स
में टाइप कर सकते हैं।
उदाहरण:
अगर आप टाइप करते हैं:
mera naam rahul haiतो स्क्रीन पर लिखा दिखाई देगा:
मेरा नाम राहुल है
Google Input Tools के फायदे
Google Input
Tools का
उपयोग करने के कई फायदे हैं।
1. हिंदी
टाइपिंग सीखने की जरूरत नहीं पड़ती
इस टूल की मदद से बिना हिंदी टाइपिंग कीबोर्ड
सीखे भी आसानी से हिंदी में टाइपिंग की जा सकती है।
2. समय की
बचत
यह टूल तेजी से शब्दों को पहचान कर सही
सुझाव देता है जिससे टाइपिंग स्पीड तेज हो जाती है।
3. ब्लॉग
और कंटेंट राइटिंग में उपयोगी
ब्लॉगर, यूट्यूबर
और कंटेंट राइटर हिंदी में लेख लिखने के लिए इस टूल यानि गूगल इनपुट टूल्स का उपयोग करते हैं।
4. फ्री
टूल
Google Input
Tools बिल्कुल
मुफ्त है। इसे कोई भी व्यक्ति आसानी से उपयोग कर सकता है।
Google Input Tools कहाँ उपयोग किया जाता
है?
इस टूल का उपयोग कई जगहों पर किया जाता
है जैसे:
·
ब्लॉग लिखने में
·
फेसबुक और सोशल मीडिया पोस्ट में
·
यूट्यूब वीडियो स्क्रिप्ट लिखने में
·
ऑफिस वर्क में
·
ईमेल लिखने में
Google Input Tools और Hindi Typing Software में अंतर
|
Google Input Tools |
Hindi Typing Software |
|
आसान
टाइपिंग |
सीखना
की जरुरत |
|
अंग्रेजी
कीबोर्ड से हिंदी |
अलग
कीबोर्ड लेआउट |
|
जल्दी
सीख सकते हैं |
सीखने
में समय लगता है |
Watch Video: Click here
Click the download button to download :

No comments:
Post a Comment
Please do not enter any link in the comment box.