पेंट प्रोग्राम में एसक्यू (Skew) कमांड का यूज़ करना
एसक्यू (Skew) कमांड
यह कमांड रीसाइज़ कमांड की तरह ही कार्य करता है. रीसाइज़ कमांड का यूज चित्र की साइज़ को घटाने और बढानें के लिए करते हैं. लेकिन एसक्यू (Skew) कमांड में थोड़ा अंतर है.
एसक्यू
कमांड का उपयोग चित्र के एक छोर को फैलाने
के लिए करते हैं, जबकि दूसरा छोर स्थिर रहता है.
चित्र को एसक्यू करने की विधि :
1. चित्र को सलेक्ट करेंगे . (सलेक्शन की प्रकिया को जानने के लिए सलेक्ट पर
क्लिक करें.)
2. रीसाइज़ कमांड पर क्लिक करेंगे, जो होम टैब, के इमेज
ग्रुप में
है.
रीसाइज़ एंड एसक्यू कमांड का डायलॉग बॉक्स ओपन हो जायेगा.
3. अब, आप चित्र को हॉरिजॉन्टल (क्षैतिज) या वर्टीकल (लम्बवत) रूप में, Skew कर सकते हैं.
इसके लिए हॉरिजॉन्टल
(क्षैतिज) या वर्टीकल (लम्बवत) टेक्स्ट बॉक्स में वैल्यू को टाइप करेंगे, जो Skew (Degree) टैब, अंतर्गत आते हैं.
आपका चित्र हॉरिजॉन्टल (क्षैतिज) या वर्टीकल (लम्बवत) रूप
में फ़ैल जायेगा.






