MS Excel me Workbook or Worksheet kya hain ? ( Excel Workbook और Worksheet क्या है?)

📑 इस लेख में
Headings will appear here automatically.

 Excel Workbook और Worksheet क्या है? – Workbook और Worksheet में अंतर


Workbook और Worksheet क्या है?

माइक्रोसॉफ्टएक्सेल में, जब हम काम कर रहे होते हैं तो हमेशा दो वर्ड्स सुनने को मिलता है – 1. Workbook 2. Worksheet |

Excel में, इनका काम क्या है और इसे समझना क्यु जरुरी है |

आइये, इस आर्टिकल में Workbook और Worksheet क्या होता है ? इस समझते हैं :-

Workbook क्या है?

Microsoft Excel को जब open करते हैं तो blank workbook पर क्लिक करते ही एक पेज दिखाई देता है, जो rows और columns से मिलकर बने होते हैं, इसे worksheet कहते हैं और एक workbook में इस प्रकार अनेक sheets हो सकते हैं |

इस प्रकार , Workbook एक पूरी Excel File होती है, जबकि Worksheet उस Excel File के अंदर मौजूद एक Sheet होती है।

Workbook Microsoft Excel की पूरी File को कहा जाता है।

जब आप Excel खोलकर एक नई Excel File बनाते हैं और उसे Save करते हैं, तो वह एक Workbook बन जाती है।

आमतौर पर Excel Workbook की File Extension:.xlsx होती है।

उदाहरण के लिए यदि आपने Excel में एक File बनाई और उसका नाम Student Record.xlsx रखा, तो यह पूरी File एक Workbook है। इस Workbook के अंदर January, February, March या Class 1, Class 2, Class 3  जैसी अलग-अलग Sheets हो सकती हैं। ये सभी Worksheets कहलाती हैं।

एक Workbook के अंदर एक या एक से अधिक Worksheets हो सकती हैं।

Workbook का उदाहरण

मान लीजिए किसी School में विद्यार्थियों का पूरे साल का Record रखना है। इसके लिए एक Excel Workbook बनाई गई जिसका नाम है:

School_Student_Record.xlsx

इस Workbook के अंदर अलग-अलग Worksheets बनाई जा सकती हैं:

  • Class 1
  • Class 2
  • Class 3
  • Class 4
  • Class 5 इत्यादि

यहाँ School_Student_Record.xlsx पूरी Workbook है, जबकि Class 1, Class 2, Class 3 आदि Worksheets हैं।

इस प्रकार हम एक ही Workbook में अलग-अलग प्रकार के Data को रख सकते हैं या, व्यवस्थित कर सकते हैं |

Worksheet क्या है?

Worksheet Excel Workbook के अंदर मौजूद एक individual Sheet होती है।

Worksheet  आमतौर पर Rows और Columns से मिलकर बने होते हैं | इन्हीं Rows और Columns के मिलने से Cells बनते हैं, जिनमें हम Data Enter करते हैं या, रखते हैं |

उदाहरण के लिए किसी Worksheet में:

Student’s Name

Class

Marks

Result

Rahul

10

450

Pass

Amit

10

390

Pass

Neha

10

475

Pass

Suresh

10

200

Fail

यह पूरा Data एक Worksheet में रखा जा सकता है।

Workbook और Worksheet को आसान उदाहरण से समझें

Workbook और Worksheet को समझने का सबसे आसान तरीका Notebook और उसके Pages |

मान लीजिए आपके पास एक Notebook है।

  • पूरी Notebook = Workbook है और 
  • Notebook का प्रत्येक Page = Worksheet 

इस प्रकार:

Excel File = Workbook

और

Excel File के अंदर की Sheet = Worksheet

Workbook कैसे बनाएं?

नई Workbook बनाने के लिए Excel में कई तरीके उपलब्ध हैं।

1: Blank Workbook

Excel खोलने के बाद: Blank Workbook पर Click करें।

इसके बाद एक नई Workbook खुल जाएगी।

2: Keyboard Shortcut

नई Workbook बनाने के लिए shortcut key है

Ctrl + N  

3: File Menu

Excel में: File → New → Blank Workbook

पर Click करके भी नई Workbook बनाई जा सकती है।

Workbook को Save कैसे करें?

नई Workbook बनाने के बाद उसमें काम करने के लिए सबसे पहले उसे Save करना उपयोगी होता है।

इसके लिए:

File → Save पर Click करें। या Keyboard से: Ctrl + S दबाएं। Save As का पेज ओपन हो जायेगा |

इसके बाद File का नाम और Location चुनकर Workbook को Save किया जा सकता है।

Worksheet कैसे बनाएं?

एक Workbook में हम निम्न तरीकों के द्वारा शीट create कर सकते हैं :

1.      Excel Window के नीचे Sheet Tabs दिखाई देते हैं। वहाँ + (Plus) Button पर Click करके नई Worksheet बनाई जा सकती है।

2.      आप कीबोर्ड shortcut से भी worksheet create कर सकते हैं : कीबोर्ड से आप प्रेस करें :

Shift + F11

Worksheet का नाम कैसे बदलें?

Worksheet का नाम बदलना बहुत आसान है।

डिफ़ॉल्ट रूप से , जब एक्सेल में न्यू शीट क्रिएट करते हैं तो आपको Sheet 1 के नाम से शीट दिखाई देगा | अब Sheet 1 का नाम बदलकर क्लास 1 करना है तो

इसके लिए:

  1. Sheet Tab पर Right Click करें।
  2. Rename पर Click करें।
  3. नया नाम लिखें।
  4. Enter दबाएं।

अब Sheet का नाम बदल जाएगा।

अब Sheet का नाम बदल जाएगा।

या, Home Tab के Cells group में जाकर Format Drop Down arrow पर क्लिक करें | Drop Down लिस्ट में Rename आप्शन पर क्लिक करें | Sheet name हाईलाइट हो जायेगा | नया नाम टाइप करें और कीबोर्ड से enter key प्रेस करें |

Worksheet के नाम को ऐसा रखना बेहतर होता है जिससे उसके अंदर मौजूद Data को आसानी से समझा जा सके।

उदाहरण:

  • Sales
  • Purchase
  • Attendance
  • Salary
  • January
  • February
  • Student Data

Worksheet को Delete कैसे करें?

अगर किसी Worksheet की आवश्यकता नहीं है तो उसे Delete किया जा सकता है।

इसके लिए:

  1. Worksheet Tab पर Right Click करें।
  2. Delete पर Click करें।

या, Home Tab के Cells group में जाकर Delete Drop Down arrow पर क्लिक करें | Drop Down लिस्ट में |Delete Sheet आप्शन पर क्लिक करें | Sheet Delete हो जायेगा |

लेकिन Delete करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि उसमें कोई महत्वपूर्ण Data मौजूद तो नहीं है |

Workbook में कितनी Worksheets हो सकती हैं?

Microsoft Excel में Workbook के अंदर कई Worksheets हो  सकती हैं। हालांकि Worksheets की वास्तविक संख्या आपके Computer की Memory और Workbook में मौजूद Data पर निर्भर करती  है।

इसलिए किसी Workbook में आवश्यकतानुसार कई Sheets बनाई जा सकती हैं।

उदाहरण के लिए किसी Business Workbook में:

  • Sales
  • Purchase
  • Stock
  • Customer
  • Supplier
  • Expenses
  • Profit & Loss
  • Income Report
  • Expense Report

जैसी अलग-अलग Worksheets बनाई जा सकती हैं।

Workbook और Worksheet में अंतर

Workbook और Worksheet में कुछ महत्वपूर्ण अंतर हैं।

Workbook

Worksheet

Workbook पूरी Excel File होती है।

Worksheet Workbook के अंदर एक Sheet होती है।

इसका उदाहरण Student.xlsx है।

इसका उदाहरण Sheet1 या Students है।

इसमें एक या अधिक Worksheets हो सकती हैं।

यह Workbook का एक हिस्सा होती है।

Workbook में कई Sheets को Manage किया जा सकता है।

Worksheet में Rows, Columns और Cells होते हैं।

Advertisement
⌂ Home