Google's Hidden Secrets || These Secret Google Features – You Probably Don't Know About Them || Google के छुपे हुए Secrets || Google के ये Secret Features - शायद आप नहीं जानते होंगे

📑 इस लेख में
Headings will appear here automatically.

 Google के छुपे हुए Secrets || Google के ये Secret Features - शायद आप नहीं जानते होंगे

[Google's Hidden Secrets || These Secret Google Features – You Probably Don't Know About Them]




वर्तमान समय में, हमें कोई भी जानकारी चाहिए, तो हमलोग इन्टरनेट पर गूगल का उपयोग करते हैं, जो दुनिया का सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन है | हर व्यक्ति प्रतिदिन गूगल का इस्तेमाल जानकारी ढूढने या, खोजने के लिए करते हैं |

लेकिन गूगल अपने भीतर, जानकारी को ही नहीं रखता, बल्कि कुछ ऐसे सीक्रेट ट्रिक्स हैं, जो शायद आप भी नहीं जानते |

 आइये, जानते हैं, गूगल के कुछ ऐसे ही सीक्रेट्स के बारें में |

1. Google को Calculator की तरह इस्तेमाल करना |

क्या आपको किसी गणित के सवाल का जवाब निकालने के लिए Calculator खोलने की जरूरत पड़ती है?

हमलोग कैलकुलेशन करने के लिए, या, गणना करने के लिए calculator का इस्तेमाल करते हैं | क्या आपको पता है कि गूगल सर्च इंजन को calculator की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं | शायद, आपको यह नहीं पता होगा |  

चलिए, जानते है कि गूगल सर्च इंजन को calculator की तरह kaise यूज़ करेंगे |

आप गूगल सर्च इंजन को ओपन करने के लिए  , किसी भी ब्राउज़र का इस्तेमाल कर सकते हैं , जैसे – क्रोम, firefox इत्यादि | इसके बाद, आप Google के Search Box में सीधे कोई भी Mathematical Calculation लिख सकते हैं।

उदाहरण के लिए:

50 × 40 + 100


या

2500000 ÷ 25



जैसे ही आप इसे Search करेंगे, Google आपको इसका उत्तर दिखा देगा।

इतना ही नहीं, Google साधारण जोड़, घटाव, गुणा और भाग के अलावा कई तरह की Mathematical Calculations को भी समझ सकता है।

आप प्रतिशत निकालने के लिए भी Google का इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे अगर आपको 500 का 20 प्रतिशत निकालना है, तो Search Box में लिखें:

20% of 500

Google तुरंत आपको इसका परिणाम बता देगा।

इसलिए अगली बार जब आपको कोई छोटी-मोटी Calculation करनी हो या करना चाहते है , तो Calculator के बजाय सीधे Google का इस्तेमाल करके देखिए। इसे इस्तेमाल कर आप अलग ही आनंद का मजा लेंगे |

2. Google में Timer और Stopwatch

गूगल एक टाइमर की तरह भी काम करता है ? या, यु कहें तो Google Search में ही एक Timer मौजूद होता है? क्या आपको पता है? नहीं ना|

तो आइये जानते हैं कि गूगल को टाइमर की तरह कैसे उपयोग करेंगे |

मान लीजिए आपको 3 मिनट का Timer लगाना चाहते है। Google में Search करें:

3 minute timer


इसके बाद Google आपको मोनिटर स्क्रीन पर Timer दिखाएगा। जो, 3 मिनट की टाइम सेट होगी | आप वहीं से Timer Start कर सकते हैं।

यह Feature  उन  लोगों के लिए काफी उपयोगी है जो पढ़ाई, Exercise, Cooking या किसी काम को समय के अनुसार पूरा करना चाहते हैं |

यानी एक छोटे से Search Box में Google ने कई छोटी-छोटी Utilities छिपा रखी हैं।

3. Google का “Do a Barrel Roll” Secret का राज 

Do a Barrel Roll, एक अटपटा सा सेंटेंस या, word लगता है, लेकिन यह है  Google का एक मजेदार Secret। जिसके बारें में शायद आपको पता नहीं  |

Google Search में जाकर Do a Barrel Roll लिख कर सर्च करें, तब आपको इसकी सीक्रेट्स पता चेलेगी | जैसे ही गूगल सर्च में Do a Barrel Roll लिख कर सर्च करते हैं तो Search Result Page घूमता हुआ दिखाई देता है।

इस Trick का कोई खास Practical उपयोग नहीं है, लेकिन दोस्तों को दिखाने के लिए यह काफी मजेदार है।

आप Google में यह Secret आजमाकर अपने दोस्तों से पूछ सकते हैं कि क्या उन्हें इसके बारे में पहले से पता था।

नोट :  Google समय के साथ अपने कुछ सीक्रेट्स को  को बदल सकता है, इसलिए हर Secret हर Device या हर समय एक जैसा दिखाई दे, यह जरूरी नहीं है।

4. Google से किसी शब्द का सही अर्थ और उच्चारण जानें

बहुत से लोग Google का इस्तेमाल सिर्फ जानकारी खोजने के लिए करते हैं, लेकिन यह एक प्रकार के Digital Dictionary की तरह भी काम कर सकता है।

अगर आपको किसी English शब्द का Meaning जानना है, तो Google में उस शब्द के साथ meaning लिखकर Search करें।

उदाहरण:

Computer meaning



या

Artificial Intelligence meaning

Google आपको उस शब्द की Definition और संबंधित जानकारी दिखा सकता है।

इसी तरह किसी English Word का Pronunciation यानी उच्चारण सुनने के लिए भी Google के Dictionary Results का इस्तेमाल किया जा सकता है।

यह Feature Students और English सीखने वाले लोगों के लिए काफी उपयोगी है।

इसका फायदा यह है कि आपको अलग से Dictionary App या किताब खोलने की जरूरत नहीं पड़ती।


Advertisement
⌂ Home