पेंट प्रोग्राम में चित्र के अनवांछित भाग को हटाना या क्रॉप करना

📑 इस लेख में
Headings will appear here automatically.

 पेंट प्रोग्राम में चित्र के अनवांछित भाग को हटाना या क्रॉप करना

क्रॉप कमांड पेंट प्रोग्राम का ऐसा कमांड है, जो चित्र के अनवांछित भाग (चित्र के जिस भाग को आप रखना नहीं चाहते हैं.) को काटने या हटाने के लिए करते हैं.

दूसरे शब्दों में, पेंट प्रोग्राम में चित्र के जिस भाग को रखना चाहते हैं और बाकी (चित्र के जिस भाग की जरुरत नहीं है ) को हटाना चाहते है, क्रॉप टूल की सहायता से आसानी से हटा या क्रॉप कर सकते हैं.

    क्रॉप कमांड होम टैब के इमेज ग्रुप का भाग होता है तथा यह सलेक्ट कमांड के दायीं तरफ दिखाई देता है.

क्रॉप कमांड को प्रयोग करने की विधि:

1. सबसे पहले, चित्र या पिक्चर के उस भाग को सलेक्ट करेंगे
  (सलेक्ट टूल की सहायता से), जिस भाग को हम रखना
  चाहते हैं.  सलेक्ट होते ही चित्र के चारों ओर एक डॉटेड लाइन की
  आयताकार बॉक्स बन जायेगा. 

  नोट : जबतक चित्र को सेलेक्ट नहीं करते हैं, तबतक क्रॉप कमांड
        हाईलाइट नहीं होता है.

2. सलेक्ट टूल की सहायता से सलेक्ट करने के बाद, होम टैब के,
   इमेज ग्रुप में जाकर क्रॉप टूल पर क्लिक करेंगे. 

या,

 कीबोर्ड से Ctrl + Shift + X बटन को एक साथ प्रेस करेंगे.



 क्रॉप कमांड पर क्लिक करते ही अनवांछित भाग हट

 जायेगा.



Advertisement
⌂ Home