MS Excel me Cell or Cell Address kya hai

📑 इस लेख में
Headings will appear here automatically.

 MS Excel में Cell और Cell Address क्या है? – पूरी जानकारी


हमलोग एक्सेल में, डाटा को रखने के लिए Cell का उपयोग करते हैं, जो Row और Column के मिलने से बनता है | यह डाटा Text, Number, Formula, Date इत्यादि हो सकते हैं | MS Excel में प्रत्येक cell का अपना एक एड्रेस होता है| जिस प्रकार हमलोगों का addres है, [जहाँ रहते हैं ]|

Excel सीखने के लिए Cell और Cell Address को समझना बहुत जरूरी है, क्योंकि Excel के लगभग सभी Formulas और Functions Cells के आधार पर ही काम करते हैं।

इस लेख में हमलोग सीखेंगे : CELL और CELL ADDRESS क्या है, इसका निर्माण कैसे होता है या, कैसे बनता है, ACTIVE CELL, CELL RANGE क्या है ? Excel में Cell का उपयोग क्यों महत्वपूर्ण है।

Cell क्या है?

Microsoft Excel को जब ओपन करते हैं तो देखते हैं दो धारियां, जिसे हम Row और Column के नाम से जानते हैं, एक दुसरे को काटती है, या, intersect करती है, जिससे एक बॉक्स का निर्माण होता है या, बनता है, इस प्रत्येक छोटे बॉक्स को ही cell कहते हैं |

Excel Worksheet में Row और Column के Intersection से बनने वाले प्रत्येक छोटे Box को Cell कहा जाता है।

उदाहरण के लिए, यदि Column A और Row 1 एक-दूसरे को intersect करते हैं, तो इनके मिलने से बनने वाला Cell A1 कहलाता है।

इसी तरह:

  • Column A + Row 2 = A2
  • Column B + Row 1 = B1
  • Column C + Row 5 = C5
  • Column D + Row 10 = D10

लिखा गया है।

यहाँ Rahul, 25 और 85 तीन अलग-अलग Cells में मौजूद Data हैं।

Cell की पहचान कैसे होती है? या, Cell Address क्या है?

 

Excel में प्रत्येक Cell की अपना एक address होता है, जिसके द्वारा उसे पहचानते हैं जिसे  Cell Address या Cell Reference कहा जाता है।

Cell Address में:

पहले Column  Letter + उसके बाद Row  Number लिखा जाता है।

उदाहरण:

C10

यहाँ:

  • C = Column
  • 10 = Row

Cell Address का महत्व

Cell Address Excel में इसलिए  महत्वपूर्ण है क्योंकि इसका उपयोग Formula और Functions में किया जाता है।

मान लीजिए:

  • A1 में 100 है।
  • A2 में 200 है।

यदि A3 में दोनों संख्याओं का जोड़ करना है, तो Formula लिखा जा सकता है:

=A1+A2

इस Formula में A1 और A2 Cell Addresses हैं।

Formula Excel को बताता है कि उसे किन Cells के Data का उपयोग करके Calculation करनी है।

Active Cell क्या है?

Excel Worksheet में जिस Cell पर वर्तमान समय में Cursor या Selection दिखाई देती है, उसे Active Cell कहा जाता है।

जब आप किसी Cell पर क्लिक करते हैं, तो वह Cell Active हो जाता है। Active Cell के चारों ओर एक Dark Border दिखाई देता है।

उदाहरण के लिए यदि आपने B4 पर क्लिक किया है, तो B4 Active Cell होगा।

Name Box क्या है?

Excel में Formula Bar के बाईं तरफ (left side ) एक छोटा Box होता है, जिसे Name Box कहा जाता है।

जब आप किसी Cell को Select या, क्लिक करते हैं, तो Name Box में उस Cell का Address दिखाई देता है।

उदाहरण के लिए यदि आपने A8 Cell select किया है, तो Name Box में:

A8

दिखाई देगा।

Name Box का उपयोग कर आप  किसी खास cell पर directly जा सकते हैं | बस, Name Box में cell का address टाइप करें और कीबोर्ड से enter key प्रेस करें |

उदाहरण के लिए यदि आपको सीधे Cell A1000 पर जाना है, तो Name Box में:

A1000

लिखकर Enter दबा सकते हैं।

Excel सीधे A1000 Cell पर चला जाएगा।

Cell में किस प्रकार का Data Enter किया जा सकता है?

Excel के Cell में कई प्रकार का Data Enter किया जा सकता है।

: Text, number, Date, Formula और Function आदि

1. Text

जैसे:

  • Rahul
  • Computer
  • Excel
  • Student Name

2. Number

जैसे:

  • 100
  • 500
  • 85.50
  • 2026

3. Date

जैसे:

  • 28/09/2026
  • 01/01/2026

4. Formula

जैसे:

=A1+B1

5. Function

जैसे:

=sum(a1:a1000)

इस प्रकार Excel का Cell अलग-अलग प्रकार के Data को Store करने में सक्षम होता है।

Cell Range क्या है?

जब एक से अधिक Cells को एक साथ Select करते हैं , तो उसे Cell Range कहते  है।

उदाहरण के लिए:

A1:A10

का अर्थ है A1 से लेकर A10 तक के सभी Cells। यानि A1, A2, A3, A4, A5, A6, A7, A8, A9, A10

इस Range में कुल 10 Cells होंगे।

इसी प्रकार:

A1:C10

का अर्थ है Column A से C और Row 1 से 10 तक के सभी Cells।

Cell Range का उपयोग Excel के Formulas और Functions में बहुत अधिक किया जाता है।

उदाहरण

यदि A1 से A10 तक विद्यार्थियों के Marks लिखे हैं और उनका Total निकालना है, तो Formula होगा:

=A1+A2+A3+A4+A5+A6+A7+A8+A9+A10 या,

=SUM(A1:A10)

यह Formula A1 से A10 तक सभी Cells की Values को जोड़ देगा।

Cell में Data कैसे Enter करें?

Cell में Data Enter करने की steps इस प्रकार हैं :

  1. Excel Worksheet खोलें।
  2. जिस Cell में Data लिखना है उस पर Click करें।
  3. Keyboard से Data Type करें।
  4. Enter दबाएँ।
  5. Data Cell में Save हो जाएगा।

उदाहरण के लिए A1 Cell में:

Rahul Kumar

लिखकर Enter दबाने पर यह Data A1 में Store हो जाएगा।

Cell को Edit कैसे करें?

किसी Cell में पहले से मौजूद Data को Edit करने के कई तरीके हैं।

Cell पर Double Click करें और Data को Edit करें।

या,

Cell को select करें और keyboard से F2 [function key] press करें |

या,

Cell को सलेक्ट करें, जिसमें डाटा रखा है| select करते ही cell में जो भी data है वह Formula bar में शो होने लगेगा |

Formula Bar में जाकर Data को Edit करें।

Cell को Select कैसे करें?

Excel में किसी Cell को Select करने के लिए उस Cell पर Mouse से Click करें।

या,

Keyboard की सहायता से भी Cells को Select किया जा सकता है।

  • Arrow Keys – एक Cell आगे या पीछे जाने के लिए
  • Enter – नीचे जाने के लिए
  • Tab – अगले Column में जाने के लिए
  • Ctrl + Home – Worksheet के शुरुआती Cell पर जाने के लिए
  • Ctrl + End – Used Range के अंतिम भाग में जाने के लिए
Advertisement
⌂ Home