ट्रेडिंग क्या है? –आसान भाषा में (What is Trading ? What is trading? – In simple terms)

📑 इस लेख में
Headings will appear here automatically.

 ट्रेडिंग क्या है? –आसान भाषा में



आज के समय में Trading का Craze तेजी से बढ़ता जा रहा है। जिनसे पूछो , भाई अभी क्या कर रहे हो, जबाव मिलता है, भाई मैं तो अभी ट्रेडिंग कर रहा हूँ | मेरे मन में एक सवाल उठा कि —आखिर Trading होता क्या है?

हमने भी कई बार देखा  कि लोग घंटों अपने मोबाइल या कंप्यूटर की स्क्रीन के सामने बैठे रहते हैं। स्क्रीन पर कुछ लाल और हरी लाइनों  को ऊपर-नीचे जाती हुई Lines और अलग-अलग Numbers दिखाई देते हैं। वह  कभी Buy कर रहा था , तो कभी Sell |और कुछ देर बाद कहता कि मैंने 2000 रूपये का प्रॉफिट किया हूँ | मुझे तो विश्वास नहीं हो रहा था | मैं सोच रहा था कही यह जुआ तो नहीं खेल रहा  ? यह कैसे हो सकता है कि 

  लाल-हरी Lines को देखते रहो और पैसे कमाते रहो!”

अगर ऐसा है, तो इससे आसान पैसे कमाने का तरीका शायद कोई दूसरा नहीं होगा!

यही सोचकर हमारे मन में भी जिज्ञासा पैदा होती है—ये लाल और हरी Lines आखिर हैं क्या? लोग इन्हें देखकर कैसे पैसे कमा लेते हैं ?

 ये लाल – हरी लाइन्स क्या है ? जब हमने एक भाई से पूछा, जो ट्रेडिंग करता था —

भाई, ये लाल-हरी Lines क्या हैं?”

उसने जवाब दिया—

इन्हें Candlestick कहते हैं और इन्हें देखकर ही मैं Trading करता हूँ।”

Candlestick ये क्या बला है? मैंने तो केवल ट्रेडिंग के बारें में सुना अब ये कैंडल स्टिक |

आखिर

  • ये लाल और हरी Candles क्या बताती हैं?
  • लोग इन्हें खरीदते और बेचते क्यों हैं ?
  • क्या Trading से वास्तव में पैसे कमाए जा सकते हैं?
  • और सबसे महत्वपूर्ण बात —क्या Trading में Loss भी हो सकता है?

चलिए, जानते हैं कि ट्रेडिंग क्या होता है ? इसे कैसे करते हैं ? क्या इसमें जोखिम [Loss] भी उठाना पड़ता है ?

 

Trading क्या होता है?

यू कहे तो सामानों का खरीदना और बेचना को आप ट्रेडिंग कह सकते हैं | लेकिन वह सामान जो अपने व्यक्तिगत यूज़ के ख़रीदे, वह ट्रेडिंग नहीं कहलाता |

सरल भाषा में समझें तो Trading का मतलब किसी Financial Asset को कम दाम में खरीदना और अधिक दाम पर बेचकर मुनाफा या, लाभ कमाना होता है |

यह एक ऐसी स्किल है, जिसे सिख कर लाभ कमा सकते हैं | लेकिन बिना सीखे यह जोखिम भरा हो सकता हैं |

मान लीजिए आपने  किसी x वस्तु की कीमत ₹100 है। आपको लगता है कि इसकी कीमत आगे बढ़ सकती है, इसलिए आपने उसे ₹100 पर खरीद लिया। कुछ समय बाद उसकी कीमत ₹120 हो गई और आपने उसे बेच दिया।

इस स्थिति में खरीद और बिक्री की कीमत के बीच में ₹20 का अंतर है। आपने यहाँ पर ₹20 की प्रॉफिट की| Trading में इसी प्रकार के Price Movement से लाभ कमाने का प्रयास किया जाता है।

लेकिन ध्यान रखें कि कीमत हमेशा ऊपर नहीं जाती, इसके विपरीत भी जा सकती है |

अगर आपने ₹100 पर x वस्तु को खरीदा और उसकी कीमत घटकर 70 हो गई, तो आपको Loss भी हो सकता है। 

इसलिए Trading में पैसे लगाने से पहले इसकी जानकारी होनी चाहिए, बिना जानकारी के ट्रेडिंग न करें |

शुरुआत में जब कोई व्यक्ति Trading Chart देखता है तो उसे बहुत सारी लाल और हरी Candles दिखाई देती हैं। Beginner को लगता है कि Trader बस इन Candles को देखकर फैसला करता है कि कब Buy करना है और कब Sell

लेकिन वास्तविक Trading इससे कहीं ज्यादा है। इसे समझने के लिए, इन सभी की जानकारी होनी चाहिए : -

  • Candlestick Pattern
  • Support और Resistance
  • Market Trend
  • Market Structure
  • Volume
  • Technical Analysis
  • Fundamental Analysis
  • Risk Management
  • Trading Psychology
  • Indicators इत्यादि |
इन सभी चीजों को समझने के बाद ही आप किसी Trade में Entry लेने का निर्णय कर सकते  है।

क्या Trading से पैसे कमाए जा सकते हैं?

हाँ, Trading में Profit कमाना संभव है, लेकिन Profit की कोई Guarantee नहीं होती।

Trading में जितना Profit कमाने का अवसर होता है, उतना ही Loss होने का खतरा भी होता  है।

इसीलिए किसी व्यक्ति को यह सोचकर Trading शुरू नहीं करनी चाहिए कि—

मैं रोज Trading करके पक्का पैसा कमाऊँगा।”

क्युकी Market किसी के हिसाब से नहीं चलता। कई बार आपका Analysis सही हो सकता है और फिर भी अचानक News या Market Movement के कारण Price आपके अनुमान के विपरीत जा सकती है।

इसलिए Trading को Easy Money नहीं, बल्कि एक Skill-Based Activity के रूप में समझना चाहिए।


Trading में Loss क्यों होता है?

Trading में Loss होने के कई कारण हो सकते हैं।

1. बिना जानकारी के Trade करना

किसी दूसरे व्यक्ति को Profit कमाते देखकर खुद भी बिना सीखे Trading शुरू कर देना नुकसानदायक हो सकता है। किसी दुसरे व्यक्ति को देखकर या, कहने पर ट्रेडिंग में पैसे नहीं लगाये |

2. बिना Stop Loss के Trade करना

अगर Market आपके अनुमान के विपरीत चला जाए और आपने पहले से Loss की सीमा तय नहीं की है, तो नुकसान बढ़ सकता है।

3. Overtrading

बार-बार बिना सोचे – समझे या, किसी स्पष्ट Setup के Trade लेना भी नुकसान का कारण बन सकता है।

4. लालच

कुछ लोग थोड़ा Profit होने के बाद भी ज्यादा Profit के लालच में Position को Hold करते रहते हैं और Market पलटने पर Profit कम या Loss में बदल सकता है।

5. डर

कई बार Trader सही Analysis करने के बावजूद डर के कारण जल्दी Position Close कर देते  है।

इसीलिए Trading में Trading Psychology बहुत महत्वपूर्ण होती है।


क्या Trading करना सही है?

यह सवाल हर व्यक्ति के लिए अलग हो सकता है।

Trading अपने आप में कोई ऐसी चीज नहीं है जिसे केवल Profit कमाने का आसान तरीका समझा जाए। यह एक High-Risk Financial Activity हो सकती है, जिसमें सही Knowledge, Discipline और Risk Management की आवश्यकता होती है।

अगर आप Trading सीखना चाहते हैं, तो पहले Market की Basic Understanding को समझना जरुरी है । शुरुआत में छोटे स्तर पर सीखें, Demo/Paper Trading से Practice करें और बिना समझे अपनी बड़ी पूंजी Risk पर न लगाएँ।


Advertisement
⌂ Home