शेप्स इन पेंट प्रोग्राम - पार्ट 1

📑 इस लेख में
Headings will appear here automatically.

शेप्स

पेंट प्रोग्राम में शेप्स मेनू आपको विभिन्न प्रकार के शेप ड्रा करने की अनुमति प्रदान करता है. शेप टूल का उपयोग कर आप विभिन्न प्रकार के चित्र ड्रा कर सकते हैं. यह टूल पेंट प्रोग्राम के होम टैब के, शेप ग्रुप में दिखाई देते हैं.

पेंट प्रोग्राम में विभिन्न प्रकार के शेप्स उपलब्ध हैं, जो इस प्रकार है:

1. लाइन टूल

लाइन टूल का उपयोग सीधी लाइन, वह भी भिन्न – भिन्न मोटाई और लम्बाई में ड्रा कर सकते हैं.

2. रेक्टेंगल टूल :

रेक्टेंगल टूल का उपयोग विभिन्न प्रकार के आयताकार बॉक्स ड्रा कर कर सकते हैं.

3. सर्कल टूल :

  

सर्कल टूल का उपयोग विभिन्न प्रकार के गोलाकार और अंडाकार शेप्स ड्रा करने के लिए करते हैं.

4. राउंडेड रेक्टेंगल टूल :

राउंडेड रेक्टेंगल टूल रेक्टेंगल टूल के तरह ही होते हैं लेकिन इस टूल का चारों किनारा गोल होते हैं.

5. पोलीगोण टूल :

पोलीगोण टूल का उपयोग कर आप ट्रायंगल यानि त्रिभुज या विभिन्न प्रकार के शेप बना सकते हैं.

6. कर्व टूल :

कर्व का मतलब होता है घुमाव (वक्र). इस टूल का उपयोग कर घुमावदार लाइन ड्रा करने के लिए करते हैं.

7. ट्रायंगल टूल :

 

ट्रायंगल टूल का उपयोग त्रिभुजाकार शेप ड्रा करने के लिए करते हैं.

8. राईट ट्रायंगल :

राईट ट्रायंगल टूल का उपयोग समकोण त्रिभुज ड्रा करने के लिए करते हैं.

Advertisement
⌂ Home